नई दिल्ली : भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है तो वही ऑस्ट्रेलिया भी अपना ऑस्ट्रेलिया दिवस मना रहा है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्काट मॉरिसन ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए इसे अद्भुत संयोग बताया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक अद्भुत संयोग है कि भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है और हम ऑस्ट्रेलिया दिवस मना रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय दिवस से ज्यादा चीजें साझा करते हैं। हमएक जैसे लोकतंत्र, आर्दश,आजादी,उधम और अवसर का अनुसरण करतें हैं। स्कॉट मॉरिसन ने यह बात अपने ट्विटर पर एक विडियो साझा करते हुए।
स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का इतिहास बहुत लंबा है।हमारे बीच अनेक संबंध हैं प्रत्येक वर्ष के साथ हम और भी करीब आते जा रहें हैं। कोरोना जैसी महामारी ने हमें अलग नही किया बल्कि हम और करीब आयें हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि दोनों ने एक व्यापक और रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए है, जो कि व्यापार,निवेश और रक्षा,विज्ञान के हित में बड़ा कदम है।यह हम लोगो के संबंधों को मजबूती देता है और हमें एक दूसरे के साथ जोड़ता है।
स्कॉट मॉरिसन ने ऑस्ट्रेलिया के दोस्तों में भारत को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है। दोनो देश पहले से और भी करीब आयें हैं। स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि हम आज ऑस्ट्रेलिया दिवस मना रहें हैं मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं देता हैं। उन्होंने वीडियो का कैप्शन गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं हिंदी में लिखा। साथ #dosti का हैशटैग भी इस्तेमाल किया।