अखिलेश नही चाहते कि जेल से बहार आएं आजम खां-योगी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। मतदान के दूसरे चरण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण के बाद स्थिति साफ हो गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद से स्थिति साफ होती जा रही है,मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। योगी ने कहा कि मैं पूछना चाहता कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मदतान शांति ढंग से सफल हुआ क्या बंगाल में इस शांति तरीके से चुनाव होता है। बंगाल विधानसभा के दौरान बूथ कैप्चर किए जा रहे थे और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बर्बर अत्याचार हो रहा था।उन्होंने कहा कि ये लोग जो बंगाल से यहां आकर अराजकता फैलाने की बात कर रहे हैं, इसके प्रति जनता को अलर्ट करने की जरूरत थी कि सावधान जो सम्मान और सुरक्षा मिली है उस पर सेंध लगाने के लिए लोग आ गए हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां एक वर्ष से अधिक समय से सीतापुर की जेल में बंद हैं।अखिलेश यादव खुद नही चाहते कि वे जेल से बहार आएं। आजम खां अगर जेल से बहार आ गए तो अखिलेश यादव की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजम खां और अन्य लोगो के मामले से राज्य सरकार का कोई लेना देना नही है,ये सभी मामले न्यायालय से जुड़े हैं।जमानत देने का अधिकार न्यायालय का होता है। उनको बाहर निकालने के लिए मजबूत पैरवी नहीं की जा रही है।

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के साथ साथ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सभी सीट पर लड़ रही है। अब उसको डुबोने में किसी और की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस को डुबोने के लिए भाई-बहन ही पर्याप्त हैं।