हरिद्वार : समाजवादी पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष जनाब अहमद हसन साहब के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य महंत शुभम गिरी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता विरोधी दल पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जनाब अहमद हसन साहब के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।
अहमद हसन साहब व्यक्तित्व के धनी थे साथ में उन्होंने सभी को सम्मान में रखा और सभी वर्ग लिए कार्य किए। अहमद हसन साहब एक सौम्य व्यक्तित्व है। अहमद हसन साहब को महंत शुभम गिरी जी द्वारा और सपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। सपा नेता कपिल शर्मा जौनसारी द्वारा भी अहमद हसन साहब को श्रद्धांजलि दी गई।
कपिल शर्मा जौनसारी ने कहा कि अहमद हसन साहब ने अपने कार्यकाल में बहुत ज्यादा कार्य किए हैं और पुलिस के लिए भी अच्छा कार्य कर चुके हैं। अहमद हसन साहब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी थे और बाद में वे समाजवादी पार्टी के नेता बने। अहमद हसन नेताजी मुलायम सिंह के भी करीबी थे। 89 वर्ष के अहमद हसन साहब के निधन पर एक शोक की लहर जग जग गई और समाजवादी पार्टी को क्षति पहुंची है। अहमद हसन साहब का निधन लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुआ था।