राखी सावंत का जबरदस्ती किस करने के मामले में सामने आई ऐसी खबर कि बॉलीवुड में मच गई सनसनी!

राखी सावंत को सिंगर मीका सिंह ने जब खुलेआम एक पार्टी में किस कर लिया था तो उसका वीडियो पूरे देश में आग की तरफ फैल गया गया था। लोग उस वाक्ये को आज तक भूले नहीं हैं। इसको लेकर खूब बवाल तो हुआ ही था मामला कोर्ट में भी पहुंच गया था। इसी केस को लेकर अब  सिंगर मीका सिंह और राखी सावंत एक बार फिर से सुर्खियों में है। 17 साल पहले मीका सिंह बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को जबरदस्ती किस करने को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। तब राखी ने मीका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

अब दोनों चाहते हैं कि मामला रफा दफा कर दिया जाए।

मीका सिंह ने अपनी याचिका में दावा किया है कि 2006 के इस मामले को आराम से सुलझा लिया गया है। ये याचिका सोमवार यानी 10 अप्रैल को न्यायमूर्ति एएस गडकरी और न्यायमूर्ति पीडी नाइक की खंडपीठ के सामने सुनवाई के लिए आई। मामले में मीका की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट ने कहा कि ये मामला पिछले 17 सालों से लटका हुआ है।उन्होंने कहा कि गायक के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है और आरोप अभी तय होने बाकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि मीका और राखी सावंत ने इस बात को भुला दिया है और पूरा मामला सुलझ गया है। ऐसे में अब इसे रद्द किया जा सकता है।मामला साल 2006 का है, जब सरेआम मीका सिंह ने राखी को बिना अनुमति के किस कर दिया। इसके बाद मीका छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार भी हुए थे लेकिन बाद में जमानत पर रिहा भी हो गए थे। राखी ने कहा था कि मीका ने बिना उनकी परमिशन के उन्हें किस कर दिया था। वो भी कैमरा के सामने। हालांकि, मीका का कहना था कि उन्होंने राखी को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया था।

आपको बता दें कि इसी तरह हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे ने भी शिल्पा शेट्टी को पब्लिकली किस कर दिया था। ये मामला भी सुर्खियों में रहा था। कोर्ट ने कहा था कि किस शिल्पा ने नहीं किया था बल्कि रिचर्ड ने किया। ऐसे में शिल्पा को इसमें दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अगर कोई राह चलती महिला को पकड़कर उसे किस कर देता है तो वो दोषी नहीं ठहराई जा सकती।